फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं

Wed, 08 Apr 2026 01:26 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi On Trump Warning To Iran: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, ट्रंप ने ईरान को अपनी धमकी में एक पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी है। इस पर राहुल ने कहा कि सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य और आधुनिक युग में परमाणु हथियार कभी जायज नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो 'पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।' राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि 'किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।'
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में बिगड़ते हालात: भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं रहें

ट्रंप ने पूरी सभ्यता खत्म करने की दी धमकी
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि 'एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है', जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर दो बार हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमलों में पुल और रेलवे स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के खिलाफ ईरान का सख्त रुख
दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर-सईद इरावानी ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई बड़ा हमला किया, तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। वहीं ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे बिजली संयंत्रों और अहम ठिकानों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षा में सहयोग करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - IEA on Iran Crisis: दुनिया पर 1973 और 2022 से भी बड़ा ऊर्जा संकट, महंगे तेल से आम आदमी का क्या होगा हाल?

गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी कई बार ऐसी डेडलाइन दे चुके हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाया गया। लेकिन इस बार उन्होंने इसे 'अंतिम चेतावनी' बताया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें