फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे यार मत काटो! बाल कटाते हुए बच्चे की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो

Tue, 24 Nov 2020 06:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्चा बाल कटवाते हुए - फोटो : video grab, Twitter@Anup
विज्ञापन

छोटे बच्चों को सैलून ले जाकर बाल कटवाना बहुत ही मुश्किल का काम होता है। अगर साथ में माता-पिता या दादा-दादी हों तो बच्चे को मनाने में उनके पसीने छूट जाते हैं क्योंकि या तो बच्चा बाल काटने नहीं देता या फिर नखरे दिखाने लगता है। इन दिनों एक बच्चे का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

  
ये वीडियो एक बच्चे का है जो अपना बाल कटवा रहा है। इस वीडियो में बच्चा कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। बाल कटवाने के दौरान ये बच्चा बाल काट रहे शख्स को धमकी देता भी नजर आता है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 9 लाख लोग देख चुके हैं।



बाल काटने वाला शख्स बच्चे से कुछ सवाल पूछकर उसे बहलाने की कोशिश करता है, लेकिन सवालों का जवाब देते-देते बच्चा अचानक से गुस्सा करने लगता है। व्यक्ति जब उससे उसके माता-पिता के बारे में पूछता है तो वह ठीक-ठीक जवाब देता है। इसके बाद कहता है,"अरे यार! बाल मत काटो, मैं बाल नहीं काटने दूंगा, "वहीं, बाल काटने वाला व्यक्ति उसे बार-बार मना रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को ट्विटर पर बच्चे के पिता अनूप ने ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, मेरा बेटा अनुश्रुत। ये मां-बाप के लिए संघर्ष का काम है। बाल काटने के दौरान बच्चा काफी गुस्से में दिखता है, वो कहता है अरे! ज्यादा क्यों कर रहे हो, मत करो! अरे यार रुक जाओ। वहीं इसके बाद गुस्से में कहता है कि मैं कटिंग नहीं करने दूंगा। प्लीज रुक जाओ! मैं तुम्हें मारूंगा। गुस्सा आ रहा है, तुम्हारे सारे बाल काट दूंगा। इस दौरान पिता उसका ध्यान भटकाने के लिए उससे परिवार के अन्य सदस्यों का नाम पूछते हैं, जो बच्चा रोते हुए बताता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें