फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा बनीं ‘पेटा, पर्सन ऑफ द् ईयर’, कई सालों से कर रहीं जानवरों के हक में काम

Thu, 28 Dec 2017 11:58 AM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पेटा ने ‘पर्सन ऑफ द् इयर’ का खिताब दिया है। अनुष्का शाकाहारी हैं और पिछले काफी सालों से जानवरों के हक में काम कर रही हैं। जानवरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था पीपल फॉर द् एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के एसोसिएट निदेशक सचिन बंगेरा ने बुधवार को कहा, ‘अनुष्का बहुत ही अच्छी एनिमल राइट एक्टिविस्ट हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सुषमा ने बताया: पाक में मां के माथे पर बिंदी न देख कुलभूषण जाधव ने पूछा था- बाबा कैसे हैं?

उनकी दया और पहल की कोई सीमा नहीं है।’ अनुष्का ने मुंबई में सामान ढोने वाले घोड़ों के हक में भी आवाज उठाई है और ट्विटर पर अभियान चला इसके बैन की मांग भी की है। अनुष्का का एक पालतू कुत्ता भी है, जिसका नाम ड्यूड है।

पढ़ें: BJP की पार्लियामेंट्री मीटिंग में उठा तीन तलाक का मुद्दा, कांग्रेस नहीं करेगी सपोर्ट

गौरतलब है कि राजनेता डॉ. शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राधाकृष्णन पानिकर समेत अभिनेता कपिल शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन और जैकलीन फर्नांडीज को भी पेटा द्वारा यह खिताब दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें