फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: 'कर्नाटक में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को कांग्रेस ने बचाया', भाजपा नेता ने साधा निशाना

Tue, 05 Mar 2024 02:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने एक निजी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि कर्नाटक में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया था।
विज्ञापन
Anurag Thakur - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सैयद नसीर हुसैन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को बचाया। भाजपा नेता की यह टिप्पणी कर्नाटक पुलिस की ओर से 27 फरवरी को विधान सौधा परिसर में नारे लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आई है। उन्होंने कहा, फॉरेंसिक विश्लेषण से वीडियो फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि हुई है। उन्होंने इन लोगों को बचाने पर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


भाजपा ने एक निजी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि कर्नाटक में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया था। ठाकुर ने पूछा, कांग्रेस लगातार राष्ट्र-विरोधी तत्वों को क्यों बचाती है? क्या सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जी इन तत्वों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। 

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने में तीन गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा गलियारे में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक आरोपी बंगलूरू के आरटी नगर का रहने वाला है, दूसरा हावेरी जिले के ब्यादागी का और तीसरा आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि ब्यादागी का रहने वाला आरोपी मिर्च व्यापारी बताया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद उनके समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए थे।
विज्ञापन


आरोप की सत्यता का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सरकार संचालित फोरेंसिक प्रयोगशाला से जांच का आदेश दिया था। पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने लगातार आक्रामक रुख अपना रखा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें