फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में क्या आया बदलाव? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

Wed, 08 Feb 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब वह 2010-2017 तक भाजपा यूथ विंग के अध्यक्ष थे तो उन्होंने कोलकाता से लेकर कश्मीर तक एक यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज लहराने पर कोई पाबंदी नहीं है। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि एक बार केंद्र शासित प्रदेश में तिरंगा फहराने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया था। जी20 इंडिया के तहत पहली y20 बैठक आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित की गई। जिसमें अनुराग ठाकुर ने भी शिरकत की। इसी दौरान बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने उक्त बातें कही। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब वह 2010-2017 तक भाजपा यूथ विंग के अध्यक्ष थे तो उन्होंने कोलकाता से लेकर कश्मीर तक एक यात्रा निकाली थी, जिसमें कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए मुझे जेल में डाल दिया गया था।  लेकिन आज जम्मू कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है और अब वहां ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।

ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना मुश्किल था लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से, आप देख सकते हैं कि बीते साल वहां हर घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ, जिसमें कश्मीर के हर घर में तिरंगा फहराया गया। जी20 कार्यक्रम के तहत Y20 की पहली बैठक आईआईटी गुवाहाटी में हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच जाकर उनसे बेहतर कल के लिए नए विचारों पर चर्चा करना है। 
विज्ञापन


y20 कार्यक्रम में विभिन्न जी20 देशों से करीब 150 प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं देश के 12 हजार कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के छात्र इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकारें और युवा मामलों का मंत्रालय युवाओं को जागरुक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। बता दें कि अगस्त 2019 में केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था और राज्य को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया था।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में महिलाएं नीति बनाने और उन्हें लागू करने में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। सरकार भी महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आईआईटी गुवाहाटी में चल रहे वाई-20 शिखर सम्मेलन के 'युवा संवाद' कार्यक्रम में बोल रहे थे।

अनुराग ने कहा, भारत की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं जो केवल अपनी योग्यता व विनम्रता के कारण एक सामान्य पृष्ठभूमि से उठी हैं। हालिया बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया, जो एक महिला हैं। यहां तक कि भारत सरकार के युवा मामलों की सचिव भी एक महिला ही हैं। स्टार्टअप प्रोत्साहन के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते भारत दुनिया भर में स्टार्ट-अप के एक बड़े हब के रूप में स्थापित हुआ है। यहां की स्थितियां भी स्टार्टअप के अनुकूल हैं। 2016 में महज कुछ सैकड़े से, 2022 तक, 84,000 से अधिक स्टार्ट-अप स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें