फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Yatra: अनुराग ठाकुर ने रवाना की पहली ड्रोन यात्रा, बोले- देशभर में अब तक 100 किसान ड्रोन तैनात

Tue, 06 Dec 2022 06:30 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Drone Yatra: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई स्थित अग्नि कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के गरुड़ एयरोस्पेस में पहली ड्रोन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Drone Yatra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को चेन्नई में देश के पहले ड्रोन स्किलिंग एंड ट्रेनिंग वर्चुअल ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इसके अलावा ठाकुर ने चेन्नई स्थित गरुड़ एयरोस्पेस की विनिर्माण इकाई में पहला 1000 नियोजित ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया और गरुड़ एयरोस्पेस की ड्रोन यात्रा 'ऑपरेशन 777' को भी हरी झंडी दिखाई। इस ड्रोन यात्रा का उद्देश्य देश के 777 जिलों में विभिन्न कृषि उपयोगों के लिए ड्रोन की उपयोगिता के बार में लोगों को शिक्षित करना है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने अग्नि कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में ड्रोन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर कहा कि गरुड़ एयरोस्पेस की ड्रोन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर और पहले वर्चुअल ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है। वह उन्नत और सुसज्जित विनिर्माण सुविधा को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और देश का युवा दिन-ब-दिन नई छलांग लगा रहा है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को साल 2023 में कम से कम एक लाख ड्रोन पायलट की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारत ड्रोन स्किल हब बन जाएगा। 'किसान ड्रोन' कृषि क्षेत्र में नए युग के विकास की शुरुआत है। यह न सिर्फ किसानों के लिए उपयोगी होंगे बल्कि अन्य लोगों के लिए रोजगार भी पैदा करेगा। ठाकुर ने कहा कि गरुड़ एयरोस्पेस ने हजारों युवाओं को बढ़ने और बदलाव करने का अवसर दिया है और आगे भी देगा।
विज्ञापन


वर्चुअल ड्रोन यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई में वर्चुअल ड्रोन यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान दूर-दराज के इलाकों में दवा और वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय क्रिकेट में ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। दूर-दराज के इलाकों में कीटनाशक छिड़कने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में 100 किसान ड्रोन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें