फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाबहार बंदरगाह पर होने वाली अगली बैठक के लिए अफगानिस्तान को आमंत्रित करेगा भारत: अनुराग श्रीवास्तव

Fri, 25 Dec 2020 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : ANI
विज्ञापन

रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग को लेकर होने वाली भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान की अगली बैठक के लिए अफगानिस्तान को भी आमंत्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बैठक की मेजबानी भारत करेगा और इसकी तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान की पहली त्रिपक्षीय वार्ता 14 दिसंबर को हुई थी और इसमें कारोबार तथा क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए बंदरगाह के संयुक्त उपयोग की संभावना पर बातचीत हुई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान एक अहम साझेदार है और उसे अगली बैठक के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें