फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का चमचा कहे जाने पर मुझे आपत्ति नहीं

Mon, 30 May 2016 01:55 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली

सार

  • चमचा कहे जाने पर कोई आपत्ति नहीं
  • मैं दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का भी चमचा
  •  किसी भी प्रधानमंत्री ने लाल किले से महिलाओं के लिए शौचालय पर बात नहीं की
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो देश के लिए दिन-रात काम कर है, का चमचा कहे जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने मोदी का चमचा कहे जाने संबंधी सवाल पर कहा कि किसी अन्य की ‘बाल्टी’ से अच्छा मैं नरेंद्र मोदी का ‘चमचा’ ही ठीक हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग ऐसा इस लिए कहते हैं कि मैं रक्षात्मक हो जाऊं। मैं दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का भी चमचा हूं। यदि आप प्रशंसा करने को चमचा शब्द का प्रयोग करते हैं तो मैं यही ठीक हूं। यहां एक आदमी (मोदी) लगातार दिन और रात देश के लिए काम कर रहा है, जिसने पूरी दुनिया में हमारे देश की छवि बुलंद किया लेकिन वे (आलोचक) लोग उनके काम के हर पहलू में कमी खोज रहे हैं और नीचे गिरा रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी लगातार देश के बारे में बात कर रहे हैं और अभी तक इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं के लिए शौचालय पर बात नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें