बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के देश में असुरक्षा के माहौल वाले बयान पर उन्हें देश भर के विभिन्न तबकों से आलोचना झेलनी पड़ी है। अब अभिनेता अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। खेर ने कहा, 'इस देश में इतनी स्वतंत्रता है कि आप सेना को गाली दे सकते हैं, वायुसेना प्रमुख के बारे में उल्टा-सीधा बोल सकते हैं और सैनिकों पर पत्थर फेंक सकते हैं।' खेर ने सवाल उठाया कि एक देश में आपको और कितनी स्वतंत्रता चाहिए? नसीरुद्दीन के बयान पर उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो महसूस किया वह कहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह सच हो।'