फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatra Truck Scam : पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी की हुई गवाही, सीबीआई ने दर्ज किया है टाट्रा ट्रक करार मामला

Wed, 28 Sep 2022 01:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीके सिंह की शिकायत पर दो साल जांच के बाद सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके मुताबिक 22 सितंबर 2010 को तेजिंदर सिंह ने सेनाध्यक्ष वीके सिंह से मिलकर टाटा ट्रकों की खरीद को हरी झंडी देने के लिए 14 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी।

विज्ञापन
एके एंटनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व रक्षा मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी आज दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने टाट्रा ट्रक घोटाला मामले में अपनी गवाही दी। यह मामला 2010 का है, तब एंटनी रक्षा मंत्री थे। तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने सेना के लिए टाट्रा ट्रक की खरीद में रिश्वत के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


सीबीआई ने टाट्रा ट्रक घोटाले को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने एंटनी का कूट परीक्षण किया। सीबीआई ने आरोपों के आधार पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 12 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। वीके सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह पर रिश्वत की पेशकश का आरोप लगाया था। मामले में पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी के अलावा शिकायतकर्ता जनरल वीके सिंह को भी बुलाया जा सकता है। 

वीके सिंह को 14 करोड़ देने की पेशकश की थी
वीके सिंह की शिकायत पर दो साल जांच के बाद सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके मुताबिक 22 सितंबर 2010 को तेजिंदर सिंह ने सेनाध्यक्ष वीके सिंह से मिलकर टाटा ट्रकों की खरीद को हरी झंडी देने के लिए 14 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। वीके सिंह के मुताबिक तत्काल इसकी पूरी जानकारी तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी को दी गई थी। मामले में तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें