फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2+2 Dialogue: एंटनी ब्लिंकन ने की फलस्तीनी लोगों की मौत की निंदा, बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम इस्राइल के साथ

Sat, 11 Nov 2023 12:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लिंकन इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष पर बातचीत की। अमेरिका ने भारत की सराहना की कि भारत पहले दिन से हमास के हमले की निंदा कर रहा है।
विज्ञापन
US Secretary Antony Blinken - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों की हो रही मौतों की निंदा की। उन्होंने कहा कि युद्ध में अब तक बहुत सारे फलस्तीनी लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एकजुट
ब्लिंकन इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष पर बातचीत की। अमेरिका ने भारत की सराहना की कि भारत पहले दिन से हमास के हमले की निंदा कर रहा है। ब्लिंकन ने कहा कि फलस्तीनी लोगों के नुकसान को कम करने की आवश्यकता पर भी दोनों नेताओं ने जोर दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि इस युद्ध में भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और इस्राइल के साथ खड़े हैं। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की जाए। 

बता दें, इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि एडिन स्ट्रीट के साथ-साथ एक निकासी गलियारे में छह घंटो की राहत दी जाएगी। इसका उद्देश्य गाजा से दक्षिण की ओर भाग रहे लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करना है। 
विज्ञापन


भारत-कनाडा रिश्तों पर भी की बात
कनाडा और भारत के रिश्तों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देश हमारे करीबी दोस्त हैं। हम साझेदार हैं। दोस्त होने के वजह से हम हर मतभेद को सुलझता हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असल में भारत को कनाडाई जांच में सहयोग करना चाहिए और कनाडा को जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी करना चाहिए।

भारत प्रमुख रणनीतिक साझेदार : व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर भारत को एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिका दुनियाभर में किसी भी विशेष संकट या आकस्मिकता पर देश का रुख तय करने का अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार पर छोड़ देगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें