फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया एसयूवी मामला : इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन से पूछताछ, तिहाड़ में मिले मोबाइल से खुलेगा राज!

Sat, 13 Mar 2021 04:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उद्योगपति मुंकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ीं संदिग्ध कारें। - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया' के  बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली की एक विशेष टीम शनिवार को तिहाड़ जेल पहुंची। यह टीम इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर की बैरक में मोबाइल मिलने के बारे में पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इसी मोबाइल से टेलीग्राम नामक चैनल शुरू किया गया था। 

विज्ञापन

2014 में गिरफ्तार हुआ था तहसीन
तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की टीम के पूछताछ के लिए पहुंचने की जानकारी दी। आतंकी अख्तर को वर्ष 2014 में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इंडियन मुजाहिदीन का नेतृत्व करने पर गिरफ्तार किया गया था।
टेलीग्राम चैनल के जरिए बना जैश-उल-हिंद 
पुलिस को संदेह है कि उस मोबाइल फोन का इस्तेमाल एक टेलीग्राम चैनल बनाने के लिये किया गया। फिर उस चैनल का इस्तेमाल जैश-उल-हिंद नामक समूह ने 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी एसयूवी खड़ी करने की जिम्मेदारी लेने के लिए किया।
विज्ञापन

मोबाइल को लेकर हो रही पूछताछ
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम तिहाड़ जेल में अख्तर के बैरक संख्या आठ से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में उससे पूछताछ के लिये जेल में है। उन्होंने कहा कि हमने उससे पूछताछ के लिये अदालत से अनुमति ली है। आवश्यकता हुई तो उसके आधार पर हम अन्य कैदियों से भी पूछताछ कर सकते हैं।
जांच में नया मोड़ आने के बाद चेती दिल्ली पुलिस
अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी कार मिलने के मामले में नया मोड़ आने के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इस मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क किया था।
मुंबई पुलिस ने कहा था-तिहाड़ इलाके में बना टेलीग्राम चैनल
बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि था कि जैश-उल-हिंद ने जिस टेलीग्राम चैनल के जरिये इस मामले की जिम्मेदारी ली थी, उस चैनल को दिल्ली के 'तिहाड़ इलाके में बनाया' गया था।
तिहाड़ के निकट मिली थी लोकेशन
मुंबई पुलिस ने उस फोन की लोकेशन पता लगाने के लिए एक निजी साइबर एजेंसी की मदद ली थी, जिसके चलते चैनल बनाया गया। जांच के दौरान फोन की लोकेशन दिल्ली के तिहाड़ जेल के निकट मिली। तिहाड़ जेल से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में दिल्ली सरकार ने जेल महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें