फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATGM: डीआरडीओ और भारतीय सेना ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया, देखें वीडियो

Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल का सफल परीक्षण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण में एटीजीएम ने सटीकता के साथ बुल्स आई पर प्रहार किया और न्यूनतम सीमाओं पर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हरा दिया। टेलीमेट्री सिस्टम ने मिसाइल के संतोषजनक उड़ान प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन


लोअर रेज पर टारगेट हासिल करना चुनौतीपूर्ण है जिसे टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। बयान में उल्लेख किया गया है कि परीक्षण के साथ टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल की न्यूनतम से अधिकतम सीमा तक लक्ष्यों को शामिल करने की क्षमता स्थापित की गई है। इससे पहले परीक्षण अधिकतम रेंज के लिए सफल रहे हैं।
विज्ञापन




बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें