फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो दल ने प्रेमी-जोड़े को 3 घंटे रखा हिरासत में, पैसे लेकर छोड़ा

Tue, 18 Apr 2017 05:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम और डीजीपी की सख्त हिदायत के बावजूद पुलिस की नजरें प्रेमी जोड़ों पर टेढ़ी हैं। सोमवार को लूकरगंज में पुलिस ने एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बैंक के बाहर से पकड़ा और आरोप लगाया कि वे अश्लील हरकत कर रहे थे। उधर पीड़ित युवक का आरोप है कि तीन घंटे बाद पुलिस ने घूस लेकर उन्हें खुल्दाबाद थाने से छोड़ा।
विज्ञापन


बांदा जनपद की 26 वर्षीय सीमा कुछ दिन पहले भदोही के गोपीगंज इलाके में अपने मामा के घर आई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज (दोनों नाम काल्पनिक) से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। सीमा को बांदा की बस में बैठाने के लिए सोमवार को मनोज उसके साथ इलाहाबाद तक आया।

उसे यहां शहर में कुछ सामान भी खरीदना था। पैसे कम पड़ने पर वह लूकरगंज स्थित बैंक में काम करने वाले दोस्त सोनू के पास पहुंचा। बैंक के बाहर अचानक एंटी रोमियो दस्ते ने मनोज और सीमा को पकड़ लिया और लूकरगंज चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने मांगी घूस

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
जानकारी पर सोनू भी पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि मनोज उससे पैसा लेने आया था। मगर पुलिसवाले नहीं माने। फिर मनोज और सीमा को खुल्दाबाद थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस ने दोनों के घरवालों से फोन पर बात की। सीमा को पुलिस ने यह कहकर छोड़ा कि वह बांदा की बस में बैठकर घर जाए।

बाद में मनोज को भी पुलिस ने छोड़ दिया। मनोज ने अपने दोस्त सोनू को बताया कि खुल्दाबाद थाने में एक सिपाही ने छोड़ने के लिए उससे दो हजार रुपये घूस मांगी। उसने सात सौ रुपये सिपाही को दिए तब उसे तीन घंटे बाद छोड़ा गया।

सीओ प्रथम डीपी शुक्ला ने बताया की अगर युवक-युवती को बेवजह पकड़ा गया तो पुलिस ने गलत किया है। पैसे लेने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुल्दाबाद थाना प्रभारी को सिपाही को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें