फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के भारत-पाक सीमा पर तैनात होगा एंटी ड्रोन सिस्टम, हवा में ही दुश्मन के उड़ा देगा परखच्चे

Thu, 17 Oct 2019 04:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Anti-drone laser weapon - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किये जाएंगे ताकि पाकिस्तान की सीमा पार से हथियार भेजने की नापाक हरकत पर लगाम लगाई जा सके। यह सिस्टम इलेक्ट्रो मैगनेटिक पल्स (इएमपी) और फ्रीक्वेंसी तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार लेकर सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन के हवा में ही परखच्चे उड़ा देगा।

विज्ञापन


बीएसएफ ने 14 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर में हजारा सिंह वाला में पाकिस्तान का ड्रोन देखा था। एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिये तीन किलोमीटर की रेंज में आने वाले हर ड्रोन के सिग्नल को जाम कर उसे नष्ट किया जा सकता है। साथ ही इसके जरिए इसके हैंडलर की फ्रीक्वेंसी का भी पता लगाया जा सकता है।

नेशनल सिक्टोरिटी गार्ड ने इस हफ्ते अपने सालाना समारोह में इस तकनीक का प्रदर्शन किया। इसके इस्तेमाल के लिए नेशनल टेक्नीकल रिसर्च ऑर्गनाईजेशन (एनटीआरओ) पाकिस्तान के ड्रोन इस्तेमाल करने वाले बेस सेंटर से फ्रीक्वेंसी का पता लगाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


खुफिया विभाग की ओर से पिछले हफ्ते पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार गिराने की घटना संबंधी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि ड्रोन की घटना के पीछे पाक के स्टेट एक्टर यानी सेना और आईएसआई का हाथ है। लेकिन रिपोर्ट में सवाल उठाए गए थे कि ड्रोन को वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) क्यों नहीं पकड़ पाया। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और ड्रग्स भेजने का गंभीर प्रयोग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी तकनीकी खुफिया एजेंसियों को इसके उपाय निकालने का निर्देश जारी किया था।

आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद पंजाब जम्मू में हाई अलर्ट  

सीमापार से आतंकी घुसपैठ के ताजा खुफिया इनपुट के बाद सेना ने पंजाब और जम्मू में अपनी सभी यूनिटों को हाई अलर्ट पर रखा है। वायुसेना ने पठानकोट और जम्मू एयरबेस के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक सेना को बुधवार सुबह खुफिया सूचना मिली कि सीमापार से कुछ आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके बाद से सेना सतर्क हो गई और दुश्मन के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने के बाद से आतंकी सेना के अड्डों पर हमला करने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें