फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: कोरोना रोधी कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मिली मंजूरी

Tue, 17 Jan 2023 12:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी दे दी है। कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दोनों नियमित खुराक ले चुके वयस्कों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है। कोवोवैक्स का उत्पादन सीरम इंसीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। इसके सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में कोवोवैक्स की मंजूरी के लिए डीसीजीआई को पत्र लिखा था। सात साल से अधिक उम्र के बच्चों समेत वयस्कों को आपात स्थिति में यह वैक्सीन लगाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें