फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में एक और जंगली हाथी की मौत, मुंह में लगी थी चोट, पिछले महीने हुआ था इलाज

Wed, 09 Sep 2020 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

केरल के पलक्कड़ में अट्टापड़ी में एक जंगली हाथी की बुधवार को मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हाथी के मुंह में चोट लगी थी। इस हाथी की आयु 25 से 30 साल के बीच मानी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने पिछले महीने इसका इलाज भी किया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों को जब यह हाथी मिला था तब इसके मुंह में चोट थी। यह कमजोर था और चोट के कारण कुछ खाने-पीने में असमर्थ था। अधिकारियों ने बताया कि हाथी के मुह में चोट लगी थी, इसकी जीभ भी घायल थी। लेकिन, हाथी के जबड़े पर कोई चोट नहीं थी। 


वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी को ट्रैकिंग कॉलर लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह इससे पहले ही इलाके से चला गया था। यह हाथी बुधवार की सुबह अट्टापड़ी के जंगल में मृत मिला। इस हाथी ने राज्य में 17 घर और कोयंबटूर में आठ घर तोड़े थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हाथी को चोट कैसे लगी।  स्थानीय लोग उसे बुलडोजर बुलाते थे क्योंकि यह चावल और अन्य खाने की वस्तुओं के लिए घर तोड़ देता था या खिड़की तोड़ देता था। हमें जानकारी मिली थी कि हाथी कमजोर हो रहा था। 

इससे पहले इसी साल मई में एक गर्भवती हथिनी की कुछ शरारती तत्वों द्वारा पटाखे भरे फल खिलाए जाने के बाद मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पशु निर्ममता को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। वहीं, अगाली जंगल में इस साल जुलाई में एक पांच वर्षीय हाथी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें