मुंबई में अंधेरी-छत्रपति टर्मिनल के बीच गुजरने वाली हार्बर लाइन ट्रेन माहिम स्टेशन के पास पटरी से उतर गई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे ट्रेन के आगे के 4 डब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के मारे जाने और घायल होने की खबर नहीं है।
#SpotVisuals: 4 coaches of Andheri-CST Harbor local train derailed near Mahim-south side in Mumbai; no casualties reported pic.twitter.com/5BdI5zRKea
— ANI (@ANI) August 25, 2017
इस वजह से वडाला और अंधेरी के बीच ट्रैफिक जाम भी हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और कानपुर के पास ट्रेनों हादसे हुए हैं।
मुजफ्फरनगर में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। इन हादसों से चलते रेलवे बोर्ड चेयरमेन पद से अशोक कुमार मित्तल को इस्तीफा देना पड़ गया है और वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है।