रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले आरोपी ने अपना फेसबुक अकाउंट खुद ही ब्लॉक कर दिया। मंगलवार को साइबर सेल जांच में जुटी। लेकिन आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने के दौरान कामयाबी नहीं मिली। साइबर सेल के अधिकारी अब दूसरे उपायों पर काम कर रहे हैं।
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को लेकर फेसबुक पर मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट लिखी थी।
जिसमें आरोपी युवक ने अपने को समाजवादी पार्टी का सोशल वर्कर बताते हुए हिंदू धर्म के नाम पर भी टिप्पणी की थी। अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को भी इससे जोड़ा था।