फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semiconductor: गुजरात के साणंद में बनेगा एक और सेमीकंडक्टर संयंत्र, रोजाना 63 लाख चिप का होगा उत्पादन

Tue, 03 Sep 2024 04:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने केन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुजरात के साणंद में 3,307 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। जिससे रोजाना 63 लाख चिप का उत्पादन होगा। 
विज्ञापन
सेमीकंडक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुजरात के साणंद में एक और सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित होगा। इस संयंत्र में प्रतिदिन 63 लाख चिप का उत्पादन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने सोमवार को केन्य सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए 3,307 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित हो रहा है। केन्स का साणंद में संयंत्र 46 एकड़ में बनेगा। उत्पादन का बड़ा हिस्सा केन्स इंडस्ट्रीज को जाएगा। इसकी बुकिंग पहले ही हो चुकी है। यह संयंत्र बिजली क्षेत्र से संबंधित चिप की भी आपूर्ति करेगा। कंपनी ने इस परियोजना के लिए साणंद में पहले ही जमीन का अधिग्रहण कर लिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस संयंत्र में बनने चिप औद्योगिक, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, मोबाइल फोन में इस्तेमाल होंगे।
विज्ञापन


देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए कार्यक्रम को 21 दिसंबर 2021 को 76,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ जारी किया गया था। सरकार ने साणंद सेमीकंडक्टर संयंद्ध स्थापित करने के पहले प्रस्ताव को जून, 2023 में मंजूरी दी थी। फरवरी, 2024 में तीन और सेमीकंडक्टर संयंत्रों को स्वीकृति दी गई। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर फैब और असम के मोरीगांव में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित कर रहा है। सीजी पावर साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित कर रहा है। सभी चारों सेमीकंडक्टर संयंत्रों का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है और इनके पास एक मजबूत सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम उभर रहा है। ये चारों संयंत्र करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाएंगी। इन संयंत्रों की संचयी क्षमता लगभग 7 करोड़ चिप प्रतिदिन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें