सतेंद्र प्रकरण में पूर्वांचल में सपा के खिलाफ भाजपा को बैठे-बैठाए एक मुद्दा दे दिया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश सरकार पर पहले से ही हमलावर है। ऐसे में कोटेदार और ग्राम प्रधान की प्रताड़ना से आजिज आकर युवक का खुद को जलाने की घटना पूर्वांचल में सियासी मुद्दा बनेगा।
इसकी वजह भी है। सतेंद्र बिंद का परिवार भाजपा से जुड़ा है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से इस परिवार के निजी संपर्क भी हैं। इतना ही नहीं, मोदी सरकार के दो-दो मंत्री मनोज सिन्हा और महेंद्र पांडेय इसी इलाके के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है भाजपा इस मामले को गाजीपुर समेत पूरे सूबे में मुद्दा बना सकती है। आंदोलन की शुरुआत गाजीपुर से होगी।