फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल से मिले बीजेपी छोड़ने वाले पाटीदार नेता सवानी, लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

Mon, 23 Oct 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी मैदान में उतरी पार्टियों के बीच घमासान लगातार जारी है। पाटीदार समाज के नेता नरेंद्र पटेल के बाद अब एक और नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अलग हो गए हैं। करीब 15 दिन पहले बीजेपी से जुड़े निखिल सवानी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगया है।
विज्ञापन


सवानी ने कहा कि ‘मैंने बीजेपी द्वारा नरेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपये के ऑफर की बात सुनी, मैं दुखी हूं। बीजेपी छोड़ रहा हूं।” वहीं उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि उनके सामने पाटीदार समाज के हित के लिए अपनी बात रखी।
  Heard about Rs 1 crore offer by BJP to Narendra Patel, I'm upset. Leaving BJP today: Nikhil Sawani, Patidar leader who had joined BJP pic.twitter.com/7vzrUwIMoc — ANI (@ANI) October 23, 2017
विज्ञापन



उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी के साथ जाना उनका एक गलत फैसला था। हालांकि, निखिल ने यह कहा है कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कोई ऑफर नहीं दिया गया। निखिल ने यह भी कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी कोई कदम नहीं उठाना चाहती।

पढ़ें: PM मोदी की गुजरात यात्रा से पहले हार्दिक पटेल ने मुंडवाया सिर

बीजेपी से अलग होने के बाद अब निखिल आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार समुदाय के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल के करीब आ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष से मिलने के लिए वक्त मांगेंगे। बता दें कि निखिल आरक्षण आंदोलन समिति के सूरत के संयोजक थे।
  Will seek Rahul Gandhi's appointment, meet him and put forward my viewpoint: Nikhil Sawani  after resigning from BJP — ANI (@ANI) October 23, 2017
विज्ञापन

नरेंद्र का आरोप- मिला एक करोड़ का ऑफर

इससे पहले हार्दिक के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र पटेल भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने बीजेपी की ओर से पार्टी ज्वॉइन करने के लिए करीब 1 करोड़ का ऑफर दिया गया था।
 
नरेंद्र के मुताबिक उन्हें एडवांस में 10 लाख रुपये दिए गए थे और बाकी के 90 लाख पार्टी में शामिल हो जाने के बाद दिए जाने थे। इससे पहले यह तय माना जा रहा था कि वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, नरेंद्र पटेल ने रविवार रात अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस सच को मीडिया के सामने रखा।

नरेंद्र ने कहा कि ये पैसा मुझे नहीं चाहिए, मैं सिर्फ पाटीदार समाज के लिए आंदोलन में आया हूं, मैं राजकीय अपेक्षा के लिए नहीं आया हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें