केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केरल के कोझिकोड में सात अगस्त को हुए विमान हादसे में घायल यात्री मंजुला कुमारी की सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।
हादसे में पायलट और सहपायलट की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायलों ने 22 और 17 अगस्त को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
मंजुला साल की शुरुआत में अपने पति से मिलने यूएई गई थी, लेकिन कोविड-19 के चलते उसे वहां अपने रहने की अवधि बढ़ानी पड़ी। सात अगस्त को स्वदेश लौटने के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया था।