फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के एक और मंत्री बालासाहेब पाटिल कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती

Sat, 15 Aug 2020 06:12 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
विज्ञापन
बालासाहेब पाटिल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नेताओं का कोरोना संक्रमण की चपेट में आना जारी है। इस सूची में अब महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल का नाम भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को पाटिल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और कराड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए।

विज्ञापन


पाटिल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राकांपा नेता शुक्रवार रात को संक्रमित पाए गए और उन्हें कराड के कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटिल के बेटे ने कहा कि मंत्री की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है।’ बयान में कहा गया है कि सतारा के संरक्षक मंत्री पाटिल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से पृथकवास में रहने का आग्रह किया है। 

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण, कांग्रेस नेता असलम शेख, जितेंद्र अह्वाड, धनंजय मुंडे, राकांपा के संजय बंसोद और शिवसेना के अब्दुल सत्तार संक्रमित पाए गए और इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें