फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और आग हादसे का शिकार बनी मुंबई, बिल्डिंग की बेसमेंट में लगी भीषण आग

Fri, 05 Jan 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले हफ्ते से आग हादसों का शिकार बन रही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई एक बार इसकी चपेट में आ गई है। आग बेलासिस रोड पर स्थित जिया बिल्डिंग की बेसमेंट में लगी है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी जान-माल के कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

 
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। वहीं गुरुवार देर रात मुंबई के मरोल इलाके में स्थित मैमून बिल्डिंग में आग लगी थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे।

पिछले शुक्रवार भी मुंबई में आग हादसा हुआ था। मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कम्पाउंड के 3 रेस्टोरेंट्स में लगी भयावह आग लग गई थी। इसमें 14 लोगों के मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें