पिछली बार दर्शकों के उत्साह देखते हुए एकबार फिर अमर उजाला घराना परम्परा अंब्रेला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 14 जनवरी, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय शास्त्रीय संगीत से सराबोर कथक नृत्य पेश किया जाएगा और साथ ही सरोद वादन का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। कथक नृत्य पंडित संदीप महावीर करेंगे, जबकि सरोद पर उस्ताद आशीष खान और शिराज अली खान रहेंगे।
इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण अमर उजाला टीवी और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टेन ऑडीटोरियम में शुरू होगा।
ऑनलाइन प्रसारण के अलावा अमर उजाला के समाचार पत्र में भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।