रविवार को केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया गया, लेकिन इस फेरबल में केवल बीजेपी ही नजर आई, एनडीए के सहयोगियों को कोई स्थान नहीं मिला। राजनीतिक गलियारों में खबर है कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही एक और फेरबदल किया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि अगले कैबिनेट फेरबदल में एनडीए के घटक सदस्यों को स्थान दिया जाएगा। जिसमें एआईएडीएमके और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं को प्रमुख्ता दी जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बातचीत में बताया कि यदि हमें केंद्रीय कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा, तो हम इसका स्वागत करेंगे।
सूत्रों की माने तो जेडीयू केंद्रीय कैबिनेट में कम से कम दो सीट, एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्य मंत्री के रूप में पाना चाहती है। कैबिनेट फेरबदल में एनडीए के सदस्यों को नजरअंदाज करने पर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा।
पढ़ें: नवरत्न से लैस हुई मोदी सरकार
शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा कि एनडीए मौत के कगार पर है। उन्होंने कहा कि एनडीए कोमा में जा चुकी है.. जो कभी भी मर सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को एनडीए के अन्य सदस्यों की याद तब ही आती है, जब उसे चुनाव में समर्थन चाहिए होता है या कोई बिल पास कराना होता है।
रावत ने कहा कि अटल जी के समय में हालात दूसरे थे, जब संगठन के सभी सदस्यों को हर अहम मुद्दें में शामिल किया जाता था। कैबिनेट में फेरबदल नंबर का खेल है, उनके पास ज्यादा सीट है इसलिए वह जो चाहे वो करते हैं।