बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव के खराब खाना दिए जाने वाले आरोप के बाद एक और जवान ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बीएसफ के अधिकारियों पर जवानों के हिस्से की शराब को बाहरी लोगों को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
गुजरात के कच्छ में बीएसएफ की 150वीं बटालियन के जवान नवरतन चौधरी ने बीते 26 जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो पोस्ट किया। जवान ने वीडियो में कहा, "हमारा संविधान सभी को बराबर का अधिकार देता है, लेकिन हम बीएसएफ के जवानों को अच्छा भोजन की मांग से भी वंचित किया जा रहा है। अगर कोई जवान इसकी शिकायत करता है तो उसे बड़े अपराध के रूप में देखा जाता है।"
उन्होंने आरोप लगाया "सभी लोग भृष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं लेकिन कोई भी इसको खत्म करने के लिए आगे नहीं आता । हर बार केवल एक सीटी बजाने वाला ही दण्डित किया जाता है और सारे नियम उसी के खिलाफ लागू कर रहे हैं, लेकिन भृष्ट लोगों के लिए कुछ नहीं होता है।"
मुझे इस देश के एक सच्चे और ईमानदार सैनिक होने के लिए दण्डित किया जा रहा है। हर बार जब मैंने गलत कामों के बारे में शिकायत की है, तो मुझे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया। लेकिन वे लोग मेरा मनोबल नहीं तोड़ सके।
मैंने एक वीडियो पोस्ट कर बाहरियों को शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत की है। मैं इस बारे में और अधिक सबूत दूंगा। मुझे देखना है कि इस शिकायत के बाद बीएसएफ इस बारे में कोई करेगा।जवान के इस वीडियो में एक शख्स को शराब की बोतलें ले जाते हुए भी देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर जवान का वीडियो वायरल हो गया। उधर जवान के आरोपों पर बीएसएफ के आधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां शराब की बिक्री पूरी तरह से बैन है।