फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई ओवरब्रिज गिरने के मामले में एक और बीएमसी इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 09:50 AM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई ओवरब्रिज हादसा (फाइल)
विज्ञापन

मुंबई के नागरिक निकाय के एक कार्यकारी अभियंता को पिछले महीने फुट ओवरब्रिज गिरने के मामले में मंगलवार को आइकॉनिक सीएसएमटी स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में छह लोग मारे गए थे। दो दिनों में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के इंजीनियर की यह दूसरी और 14 मार्च से अब तीसरी गिरफ्तारी है। जब टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास के इलाके को सीएसएमटी स्टेशन से जोड़ने वाला 40 साल पुराना अवेरब्रिज ढह गया। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने बीएमसी के पुलों के विभाग के साथ काम कर रहे सहायक अभियंता एसएफ काकुल्ते को गिरफ्तार किया। पिछले महीने, पुलिस ने संरचनात्मक ऑडिटर नीरजकुमार देसाई को गिरफ्तार किया था। डीसीपी, जोन I, अभिषेक त्रिमुखे ने कहा कि ‘आरोपी अनिल पाटिल को आजाद मैदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने सितंबर 2014 और दिसंबर 2018 के बीच नागरिक निकाय के पुल विभाग के साथ काम किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। काकुल्ते पर आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें