प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह उद्योग जगत के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक रफ्तार में कमी आई है। पीएम मोदी का यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार लॉकडाउन में ढील देते हुए कंपनियों को फिर से खोलने की अनुमति देने लगी है।
125 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीआईआई की स्थापना के 125 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि उद्योग संगठन की स्थापना 1895 में हुई थी। सीआईआई 125वें वार्षिक सत्र की मुख्य विषय वस्तु ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ यानी वृद्धि की राह पर लौटना है।