फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सहकारी उद्योग घोटाले पर अन्ना ने की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 04 Jan 2017 04:53 AM IST
एजेंसी/ मुंबई 
विज्ञापन
अन्‍ना हजारे
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर‘25 हजार करोड़ रुपये के चीनी सहकारी उद्योग घोटाले’ की सीबीआई जांच की मांग की। हजारे ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए दो दीवानी जनहित याचिकाएं और एक फौजदारी जनहित याचिका दायर कीं। फौजदारी जनहित याचिका पर 6 जनवरी को न्यायमूर्ति अभय ओका की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई होने की संभावना है। 
विज्ञापन


याचिकाओं में आरोप लगाया गया कि चीनी सहकारी उद्योगों पर पहले ऋण लादकर और फिर इसकी इकाइयों को मामूली दामों पर बेचकर शासन में धोखाधड़ी की गई जिससे सरकार, सहकारी क्षेत्र एवं लोगों को 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें