फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की बैलेट पेपर से मतदान की मांग पर बरसे अन्ना हजारे

Wed, 15 Mar 2017 10:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
अन्‍ना हजारे
विज्ञापन
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद कई विपक्षी दलों ने ईवीएम मशीन को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए एमसीडी चुनाव में मतदान करने की बात कर डाली।
विज्ञापन


केजरीवाल की तरह कांग्रेस भी एमसीडी चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग कर रही है। इन सबसे अलग कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से वोटिंग को सही ठहराया है।

अन्ना ने कहा कि "दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है और हम बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं।" बैलेट पेपर के इस्तेमाल करने की बात कहकर हम समय में पीछे जाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

  World is progressing at a fast rate and here we are discussing of going back in time to ballot papers: Anna Hazare pic.twitter.com/3ChK2olIDo — ANI (@ANI_news) 15 March 2017

 
विज्ञापन

बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की मांग करना सही नहीं

अन्ना ने कहा कि बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की मांग करना सही नहीं है। अपने गांव रालेगढ़ सिद्दी में अन्ना ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि वो वक्त बहुत कष्टदायक था जब बैलेट पेपर के जरिए मतदान होता था। मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। क्योंकि इस मतदान की प्रक्रिया में काफी वक्त लगता था। इसके साथ ही मतगणना से पहले इन सभी बैलेट बॉक्सेज को मिक्स किया जाता था, जिसमें कई घंटों का वक्त लगता था।

हालांकि अन्ना हजारे ने टोटलाइजर ईवीएम मशीन की सिफारिश की है। अन्ना ने कहा कि टोटलाइजर मशीन के द्वारा हुई वोटिंग से ये पता नहीं लग सकता कि किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं। अन्ना ने ये भी कहा कि उन्होंने टोटलाइजर मशीन के इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों को पत्र भी लिखा, लेकिन उन्हें इसका सकारात्मक उत्तर नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें