फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, हालत में हो रहा सुधार

Fri, 15 Feb 2019 07:03 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अन्ना हजारे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के दिमाग में खून का प्रवाह कम होने के कारण बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अन्ना ने कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत की थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अन्ना के दिमाग में खून का प्रवाह सुचारु तरीके से नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्र में लोकपाल और राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर भूख हड़ताल करने वाले अन्ना इतना कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्हें अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्ना के सहयोगी संजय पठाड़े के मुताबिक अन्ना का एमआरआई किया गया है। वे पिछले दो दिनों ने न्यूरोलॉजिकल समस्या से परेशान थे। इलाज के बाद वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बता दें कि बीते पांच फरवरी को अन्ना हजारे ने सरकार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद सातवें दिन अपना अनशन खत्म किया था, जिसके बाद उनका वजन पांच किलोग्राम कम हो गया था। उसके बाद से वो काफी कमजोर हो गए थे। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अन्ना की तीन-सूत्री मांगों पर चर्चा की थी। उनकी मांगों में राष्ट्रीय स्तर पर लोकपाल लागू करना, सभी राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति और एमएस स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की किसानों की मांग को पूरा करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें