फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता दत्ता उत्पीड़न मामला: असम पुलिस के सामने पेश हुए यूथ कांग्रेस प्रमुख, बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

Mon, 22 May 2023 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्रीनिवास बीवी ने कहा, मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि मामला अदालत में लंबित है और हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को श्रीनिवास बीवी को अग्रिम जमानत दे दी थी...
विज्ञापन
अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी असम प्रदेश युवा कांग्रेस की निष्कासित अध्यक्ष अंकिता दत्ता द्वारा दायर उत्पीड़न मामले में सोमवार को गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए। श्रीनिवास बीवी सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुवाहाटी पहुंचे। यहां से वे पूर्वी गुवाहाटी के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), मोइत्रयी डेका के सामने पेश होने के लिए पानबाजार पुलिस स्टेशन गए। यहां उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई।

इसके बाद वे सीआईडी ऑफिस पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्रीनिवास बीवी ने कहा, मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि मामला अदालत में लंबित है और हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को श्रीनिवास बीवी को अग्रिम जमानत दे दी थी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने श्रीनिवास को अग्रिम जमानत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने और 22 मई को पुलिस के सामने पेश होने को कहा था। पिछले महीने अंकिता दत्ता, जिन्हें छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था, ने कांग्रेस यूथ प्रमुख पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें