गुजरात के वलसाड जिले में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक टेंपो ने गोरक्षक को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा है।
वलसाड के गांवों से अवैध रूप से मवेशियों को खरीदकर महाराष्ट्र के भिवंडी, अहमदनगर और नासिक जैसी जगहों पर बेचा जाता है। घटना शुक्रवार सुबह धर्मपुर-वलसाड मार्ग पर की है, जब 29 वर्षीय पीड़ित हार्दिक कंसारा ने स्वयंभू गोरक्षक और स्थानीय विहिप नेताओं ने मवेशियों से लदे वाहन को रोकने की कोशिश की।
टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने वाहन से 11 मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया है। डूंगरी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मवेशियों के अवैध परिवहन में शामिल टेंपो मालिक, चालक और अन्य लोगों सहित 10 लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।