फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Ambulance: पशुओं के लिए मोबाइल वैन सेवा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बताई ये बात

Tue, 06 Jun 2023 01:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा  कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराने का बड़ा कार्य किया है। अब उसी तरह पशुओं को भी विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा दुनिया के हर देशों में है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए पशुओं के इलाज के लिए भी मोबाइल वैन के माध्यम से सेवा शुरू की थी। इससे गुजरात के पशुधन को स्वस्थ रखने में बड़ी मदद मिली है। अब यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराने का बड़ा कार्य किया है। अब उसी तरह पशुओं को भी विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पशुधन को बचाने और कृषकों को आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक पशुधन विभाग कृषि मंत्रालय के अधीन आता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने पशुधन को अलग मंत्रालय का दर्जा देकर पशुओं के लिए ज्यादा केंद्रित नीतियां बनाने में मदद मिली हैं। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिक तरक्की की राह विकसित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें