फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में जलगांव के महिला हॉस्टल में नहीं हुआ था नंगा नाच : अनिल देशमुख

Fri, 05 Mar 2021 01:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जलगांव में हॉस्टल में महिलाओं को निर्वस्त्र कर नचाने का मामला झूठा साबित हुआ है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि हॉस्टल में महिलाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराने की कोई घटना नहीं हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराने का लगा था आरोप
गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए छह वरिष्ठ महिला अधिकारियों की समिति ने जांच कर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉस्टल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में पुलिस का प्रवेश वर्जित है, इसलिए निर्वस्त्र कर नचाने का आरोप ही बेबुनियाद है।

बता दें कि मंगलवार को जलगांव के सरकारी आशादीप महिला छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को निर्वस्त्र कर नृत्य कराने का शर्मनाक मामला सामने आया था। देशमुख ने विधानसभा में कहा कि जिस महिला ने निर्वस्त्र कर नृत्य कराने का आरोप लगाया था उसके पति ने कई बार शिकायत की है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती करो। देशमुख ने कहा कि हॉस्टल में महिलाओं ने गरबा और गीत का कार्यक्रम रखा थ, इसी दौरान घाघरा पहनी एक महिला को चक्कर आ गया था। महिला को नग्न करने व इसका वीडियो बनाने की बात भी झूठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें