फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे पर महाराष्ट्र के मंत्रियों की किसानों से अपील, ये कठिन समय है नकारात्मक ख्याल न लाएं

Sat, 22 Jun 2019 11:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बढ़ते कृषि संकट को लेकर राज्य के दो मंत्री अनिल बोंडे और सुभाष देशमुख ने किसानों से आत्महत्या जैसे गलत ख्याल दिमाग में न लाने की अपील की है। कृषि मंत्री अनिल बोंडे ने किसानों से कहा, यह सच है कि राज्य में कृषि संकट है। अभी तक 19000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

 




उन्होंने आगे कहा कि बाकी बचे लोगों को भी आने वाले हफ्तों में कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा, मैं किसानों से अपील करता हूं कि वे अपने दिमाग में आत्महत्या करने का विचार न लाएं। यह कठिन समय है क्योंकि अभी तक बारिश नहीं हुई है। 

हम सभी को मिलकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है। कांग्रेस की कर्जमाफी योजना पर हमला करते हुए अनिल बोंडे ने कहा कि हमारी किसान ऋण माफी योजना को राजस्थान और मध्यप्रदेश की तुलना में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के दूसरे मंत्री सुभाष देशमुख ने भी किसानों से आत्महत्या न करने की अपील की है। सुभाष देशमुख ने कहा कि सरकार ने किसान ऋण माफी का अपना वादा पूरा कर दिया है। अभी तक 50 लाख किसान ऋण माफी योजना का लाभ ले चुके हैं। 
विज्ञापन


सुभाष देशमुख ने आगे कहा, मैं किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार उनके साथ है। मैं अपील करता हूं कि किसान आत्महत्या न करें।
 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें