फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra: प्यार में धोखा और फिर रची खौफनाक साजिश, महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन

Sun, 25 Jan 2026 03:26 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल (आंध्र प्रदेश)

सार

आंध्र प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद आरोपी महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रेमी का किसी और से शादी करना एक महिला को इस कदम नागवारा गुजरा की, उसने बेहद शातिराना तरीके से एक साजिश रची और फिर मदद का दिखावा कर उसे एचआईवी संक्रमिक इंजेक्शन लगा दिया। इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हैरान कर देने वाला यह मामला आंध्र प्रदेश के कुरनूल से है। जहां पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को एक डॉक्टर को कथित तौर पर एचआईवी का इंजेक्शन लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर उस महिला के पूर्व प्रेमी की पत्नी है।

सड़क दुर्घटना का किया नाटक और फिर...
आरोपियों की पहचान कुरनूल की रहने वाली बी बोया वसुंधरा (34), अडोनी के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स कोंग ज्योति (40) और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रचने और एक सड़क दुर्घटना का नाटक करने के बाद वसुंधरा ने कथित तौर पर एक डॉक्टर को HIV वायरस का इंजेक्शन लगाया, जो उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से एचआईवी संक्रमित खून के सैंपल लिए थे, वो भी यह कहते हुए कि सैंपल रिसर्च के मकसद से चाहिए।पुलिस के मुताबिक आरोपी का दावा है कि उसने संक्रमित खून को फ्रिज में रखा था और बाद में हमले के दौरान वही सैंपल पीड़ित को इंजेक्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: चिंताजनक: जंगलों की आग से हर साल हवा में घुल रहा 14.3 करोड़ टन जहर, गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा प्रदूषण

पूर्व प्रेमी की किसी और से शादी नहीं थी बर्दाश्त
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला यह बात बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी कि उसके पूर्व प्रेमी ने दूसरी महिला से शादी कर ली है, आरोपी ने कपल को अलग करने की साजिश रची और जानबूझकर सड़क दुर्घटना का नाटक करके पीड़ित की मदद करने का दिखावा करते हुए उसे HIV वायरस का इंजेक्शन लगा दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना 9 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पीड़ित (जो कुरनूल के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है) लंच के लिए ड्यूटी के बाद स्कूटर से घर लौट रही थी।

मदद के बहाने आए पास और फिर लगा दिया इंजेक्शन
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने विनायक घाट के पास केसी नहर के पास जानबूझकर उसके स्कूटर में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई और उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मदद करने के बहाने उसके पास आए। पुलिस ने बताया कि उसे ऑटो रिक्शा में ले जाने की कोशिश करते समय, वसुंधरा ने कथित तौर पर एचआईवी का इंजेक्शन लगा दिया और जब पीड़ित ने शोर मचाया तो वे मौके से भाग गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CRPF: 30 वर्ष पुरानी भूली हुई शहादत को याद करने के लिए छुट्टी लेकर गांव पहुंचे सीआरपीएफ जवान, पढ़िये ये अनूठी कहानी

पीड़ित के पति (जो खुद भी एक डॉक्टर हैं) ने 10 जनवरी को कुरनूल III टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 118(1), 272 के साथ 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें