फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का मैनेजमेंट पर आरोप; हंगामे पर पुलिस का लाठीचार्ज

Mon, 11 Aug 2025 07:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर

सार

छात्र नेताओं ने कहा कि वे कल दोपहर से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन की तरफ से किसी ने कोई बात नहीं की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज में जबरन घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कॉलेज में हंगामा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के एक कॉलेज में छात्रा संदिग्ध हालात में मृत पाई गई है। छात्रा की मौत के बाद हंगामा हो गया और परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और विभिन्न पार्टियों के छात्र संघ के कार्यकर्ता भी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। हालात इस कदर बिगड़ गए कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और साथ ही मृत छात्रा के परिजनों को हिरासत में लेना पड़ा। अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मृतक छात्रा की पहचान हेमाश्री के रूप में हुई है। हेमाश्री तिरुपति जिले के सत्यावेदु मंडल के रसापलायम गांव की निवासी थी। हेमाश्री नेल्लोर के इस्कॉन सेंटर में स्थित आरएनआर इंटरमीडिएट कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार है। छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में वाईएसआरसीपी की छात्र शाखा के नेता-कार्यकर्ता और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी शामिल हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें- ONOE: एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक आज, विचार साझा करने के लिए कई विशेषज्ञ होंगे शामिल
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी की छात्र शाखा के नेल्लोर जिला अध्यक्ष अश्रित रेड्डी ने बताया कि 'कल सुबह आरएनआर इंटर कॉलेज की छात्रा हेमाश्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को बताने की भी जरूरत महसूस नहीं की और लापरवाही से शव को नजदीक के एनेल अस्पताल ले गए और शव को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए। अभी तक प्रशासन के किसी व्यक्ति ने छात्रा के परिजनों को नहीं बताया है कि उनकी बेटी की मौत कैसे हुई।'
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया
छात्र नेताओं ने कहा कि वे कल दोपहर से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन की तरफ से किसी ने कोई बात नहीं की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज में जबरन घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कई छात्र नेताओं और मृत छात्रा की मां को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें