आंध्र प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूली छात्र को आग के हवाले कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह वीभत्स घटना उप्पलवरिपलेम गांव में हुई जहां के 10वीं कक्षा के छात्र अमरनाथ को आज सुबह चार अज्ञात लोगों ने पीटा और आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद बच्चे को गुंटूर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं।