फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: गांधी जयंती के दिन ही अराजक तत्वों ने तोड़ी 'बापू' की प्रतिमा

Tue, 02 Oct 2018 07:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मधुरवाड़ा इलाके में अज्ञात शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी।
विज्ञापन

जहां आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने जा रहा है वहीं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के मधुरवाड़ा इलाके में अज्ञात शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति के दाएं हाथ और दोनों पैर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद लोगों में काफी रोष व्यापत है। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खास बात तो यह है कि जहां गांधी जी की मूर्ति रखी गई थी वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पंडित जवाहराला नेहरू, भीम राव आंबेडकर के अलावा सुभाष चंद्र जैसे महापुरुषों की मूर्तियां रखी हुई थीं लेकिन अराजक तत्वों ने सिर्फ गांधी जी की मूर्ति को ही नुकसान पहुंचाया।

देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इससे पहले अप्रैल महीने में राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वार में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी। यहां पर अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। वहीं मार्च के महीने में केरल में महात्मा गांधी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त की गई थी। कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में अज्ञात लोगों ने बापू की प्रतिमा को तोड़ दिया था।
विज्ञापन


बीते कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इसमें त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति, तमिलनाडु में पेरियार और उत्तर प्रदेश में भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। .

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें