फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में रिश्ते तार-तार, गुस्साए दामाद ने सास पर किया धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

Sun, 25 Jun 2023 03:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

विजयवाड़ा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त हनुमंत राव ने बताया कि 37 वर्षीय राजेश का अदालत में तलाक का केस चल रहा है। वह इसी बात को लेकर अपनी सास से नाराज था। उसका मानना था कि सास उसकी पत्नी का साथ दे रही थी। 
 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल रिश्तों का कोई मोल नहीं बचा है। आए दिन कोई न कोई खबर ऐसी सामने आ जाती है, जिससे अपने सगे लोगों पर से भी विश्वास उठ जाता है। अब एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आई है। एक शख्स ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के लिए धारदार हथियार का उपयोग किया।

विजयवाड़ा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हनुमंत राव ने बताया कि 37 वर्षीय राजेश का अदालत में तलाक का केस चल रहा है। वह इसी बात को लेकर अपनी सास से नाराज था। उसका मानना था कि सास उसकी पत्नी का साथ दे रही थी। 

एसपी ने बताया कि गुस्साया राजेश रात करीब नौ बजे चनुमोलु वेंकट राव फ्लाईओवर पर पहुंचा। फिर उसने कथित तौर पर 47 साल की सास नागमणि की हत्या कर दी। आरोपी ने नारियल काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दरांती (धारदार हथियार) से अपनी सास नागमणि पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी फरार हो गया।

राव ने आगे बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें