फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

इस दुखद वाकये पर चंद्रबाबू ने दुख जताया था। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दुख है। चंद्रबाबू इसी के साथ मृतकों के परिजनों से भी मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू की सभा में फिर भगदड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्मयंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में रविवार एक बार फिर भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत की खबर है। चार दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब नायडू के कार्यक्रमों में भगदड़ मची है। इससे पहले बुधवार (28 दिसंबर) को नेल्लोर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। 

विज्ञापन


गुंटूर के एसपी आरिफ हफीज ने बताया कि गुंटूर जिले में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू ने आगामी त्योहार पोंगल के लिए उपहार बांटने करने की योजना बनाई थी। टीडीपी नेताओं ने रविवार को दोपहर दो बजे जनसभा की व्यवस्था की। नायडू बैठक पूरी होने के बाद चले गए। हालांकि, लोग उपहार लेने के लिए दौड़े, जिससे भगदड़ मच गई।

एक पीड़ित महिला शिव पार्वती, जिन्हें भी चोटें आई हैं, ने कहा कि किसी को हमारी जान की परवाह नहीं है। टीडीपी नेताओं ने हमें बैठक के लिए बुलाया और कहा कि वे हमें उपहार देंगे। हम उपहारों की प्रतीक्षा कर रहे थे। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। भगदड़ के दौरान कोई भी हमारे बचाव में नहीं आया। उपहार पाने के बजाय, लोग मर गए।
विज्ञापन


तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर में अपनी जनसभा में भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। नायडू ने कहा कि उन्होंने पूर्व में वुय्युरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां गरीबों को उपहार वितरित किए गए थे। यह वास्तव में दर्दनाक है कि मेरे वहां से जाने के बाद हुई भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। मैं केवल उस स्वैच्छिक संगठन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुआ, जो गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस घटना से पूरी तरह दुखी होने की बात कहते हुए इसे सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इससे पहले बुधवार के दुखद वाकये पर चंद्रबाबू ने दुख जताया था। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दुख है। चंद्रबाबू इसी के साथ मृतकों के परिजनों से भी मिलने पहुंचे थे। बताया गया था कि नेल्लोर के कुंदुकुर में आयोजित नायडू की सभा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। इसके बाद अचानक ही सभा में भगदड़ मच गई। इसमें तेदेपा के आठ कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी। नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की थी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया था।  वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें