फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पांच छात्रों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत, घर में घुसी बेकाबू कार

Wed, 30 Apr 2025 06:54 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश)

सार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भीषण सड़क हादसे में पांच छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। बेकाबू कार एक घर में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच छात्रों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। हादसा उस समय हुआ जब एक बेकाबू कार घर में जा घुसी। पोथिरेड्डीपलेम पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना पोथिरेड्डीपलेम के पास हुई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के छात्रों समेत छह लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी घर में जा घुसी। छह मृतकों में से पांच नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। एक अन्य व्यक्ति रामनय्या पास ही एक दुकान चला रहा था। कार की चपेट में आने के कारण उसकी भी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाखापत्तनम में सात लोगों की मौत
इससे पहले आंध्र प्रदेश में ही विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए।  NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है। घटना के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें