फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 रुपये के लिए आंध्र प्रदेश के मंत्री की पत्नी का टोल प्लाजा पर हंगामा, हुआ ट्रैफिक जाम

Sun, 19 May 2019 11:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
टोल कर्मचारियों से बहस करती मं6ी की पत्नी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मंत्री की पत्नी ने तेलंगाना के नालगोंडा जिले में स्थित हैदराबाद-गुंटूर राजमार्ग पर शुक्रवार शाम को जमकर बवाल मचाया। यह हंगामा उन्होंने टोल प्लाजा पर 56 रुपये देने की वजह से मचाया। जिसके कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रथिपति पुल्ला राव की पत्नी वी वेंकट कुमारी हैदराबाद से गुंटूर जा रही थीं। वह मदगुलापल्ली में टोल प्लाजा कर्मचारी से उस समय बहस करने लगीं जब उनके वाहन को रोका और उनसे 56 रुपये के टोल का भुगतान करने के लिए कहा गया। 

मंत्री की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो में वह टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। जिसका कि वह विरोध कर रहे हैं। पुल्ला राव तेलुगू देशम पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और गुंटूर की चिलाकालुरीपेट विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से इसी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। राज्य में 11 अप्रैल को विधानसभा के लिए मतदान हो चुके हैं। जिसके परिणाम 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ आएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि गुस्से में कुमारी टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए कहती हैं कि वह मंत्री की पत्नी हैं और उन्हें मुफ्त में टोल प्लाजा से जाने दिया जाए।

उन्होंने अपने वाहन पर लगे एक स्टीकर को दिखाया जिसमें लिखा था कि यह वाहन विधायक का है और इसे रोका नहीं जा सकता। टोल प्लाजा के कर्मचारी ने उन्हें कहा कि वाहन को मुफ्त में तभी जाने दिया जा सकता है जब उसके अंदर विधायक सवार हों। यदि उनके अलावा कोई अन्य इससे यात्रा करता है तो उसे टोल देना होगा।

इसके अलावा विधायक के स्टीकर की वैधता दिसंबर 2018 को समाप्त हो चुकी है। लेकिन कुमारी उससे लगातार कुछ देर तक बहस करती रहीं। जिसके कारण टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम हो गया। कर्मचारी उन्हें कहते प्यार से कहते रहे कि उन्हें किसी भी कीमत पर फीस चुकानी होगी और उन्होंने बूम बैरिकोड को खोलने से मना कर दिया। 

इसके बाद मंत्री की पत्नी के पास फीस का भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। घटना को लेकर उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'आंध्र प्रदेश के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। मेरे पति अभी भी मंत्री और विधायक हैं। टोल प्लाजा के कर्मचारी कैसे उनकी कार को रोक सकते हैं? उन्हें किसी भी टोल प्लाजा पर इस तरह की परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें