फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में संदिग्ध धमाका, चार की मौत, 18 घायल; इलाके में चारों तरफ मची अफरा-तफरी

Wed, 15 Apr 2026 03:32 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में हुए जोरदार धमाके में चार लोगों की मौत और 18 घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर विस्फोट का शक है, लेकिन तीव्रता से बड़े कारण की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
फैक्ट्री विस्फोट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिला में बुधवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के कम से कम दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जांच में इसे गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन धमाके की तीव्रता को देखते हुए पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ सिलेंडर विस्फोट तक सीमित नहीं हो सकता।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। उस घर में उस समय कई मजदूर रह रहे थे, जो मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि धमाके की असली वजह क्या थी।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें