फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हादसा, जमीन पर फैल गई 50 टन पिघली स्टील

Fri, 18 Dec 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
विज्ञापन
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) 2 पर एक बर्तन के हुक खुल गए और पिघली हुई स्टील जमीन पर फैल गई। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने बताया है कि एसएमएस 2 के कन्वर्टर डी पर यह घटना हुई और 50 से 60 टन पिघली स्टील जमीन पर फैल गई। जानकारी के अनुसार हादसे में चार कर्मचारी झुलस गए, जिसमें से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। बाकी दो कन्वर्टर में काम-काज दोबारा सुचारु रूप से चलने लगा है। 

विज्ञापन

 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें