फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष बोले- सीएम रेड्डी हवा में उड़ रहे हैं, परिषद जीत पर जताई खुशी

Thu, 06 Apr 2023 03:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 नायडू ने दावा किया है कि इस बार पुलिवेंदुला में भी हम रेड्डी को परेशान करेंगे। पुलिवेंदुला वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां से मुख्यमंत्री रेड्डी निर्वाचित हुए हैं। पुलिवेंदुला वाईएसआरसीपी का गढ़ रहा है। यहां से पार्टी उम्मीदवार बड़े अंतरों से ही जीतते हैं।

विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू-जगन मोहन रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी की बढ़त से खुश पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। नायडू का कहना है कि वो वाईएसआर सीपी के गढ़ पुलिवेंदुला में भी परेशानियां खड़ी करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की योजनाओं पर भी तंज कसा। बता दें, रेड्डी ने कहा था कि 2024 चुनावों में उनकी पार्टी सभी सीटें जीतेगी।

मुख्यमंत्री पर साधा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने टीडीपी जोन -1 की बैठक के दौरान परिषद चुनाव के आए रिजल्ट पर संतोष जातते हुए कहा कि यह एक संकेत है कि तेलुगु देशम पार्टी अगला चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेगी। नायडू ने कहा था कि यह तो केवल शुरुआत है, वास्तविक जीत बहुत आगे है। लोगों ने परिषद चुनाव में टीडीपी का समर्थन किया। नायडू ने दावा किया है कि इस बार पुलिवेंदुला में भी हम रेड्डी को परेशान करेंगे। पुलिवेंदुला वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां से मुख्यमंत्री रेड्डी निर्वाचित हुए हैं। पुलिवेंदुला वाईएसआरसीपी का गढ़ रहा है। यहां से पार्टी उम्मीदवार बड़े अंतरों से ही जीतते हैं।

मुख्यमंत्री पर हमला करते नायडू ने कहा कि रेड्डी आसमान में चल रहे हैं। अगले चुनावों में जनता उन्हें अच्छा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि रेड्डी असहज महसूस कर रहे हैं, उन्हें पता चल गया है कि टीडीपी ही अगले चुनावों में सरकार बनाएगी और बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें