फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश सरकार देगी ट्रांसजेंडरों को पेंशन, अनाथों को सुरक्षा

Tue, 22 Aug 2017 11:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
chandrababu Naidu
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडरों के लिए पेंशन योजना लेकर आ रही है। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस में बोलते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में हर किसी को समानता और बेहतर जीवन शैली देने के लिए सरकार योजना बनाने जा रही है।
विज्ञापन


नायडू ने आगे कहा कि उनकी सरकार पूर्णता हासिल करने की कोशिश कर रही है और समस्याओं को दूर करने के लिए जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि 'हमने राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया और समस्याओं का निवारण भी किया है।

Read Also: जगमोहन रेड्डी का विवादित बयान: चंद्रबाबू नायडू जैसे सीएम को सरेआम गोली मार देनी चाहिए

लेकिन सरकार अब ट्रांसजेंडरों को पेंशन जैसी मूलभूत सुविधा देने की योजना बना रही है और साथ ही अनाथ बच्चों और गली-गली घूमकर अपना गुजारा करने वाले लोगों के लिए भी सरकार सुरक्षा के इंतजाम करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूर्ण प्रमाण वितरण प्रणाली के तहत काम कर रही है। नायडू ने योजनाओं को लागू करने के लिए अधिकारियों के सहयोग की बात कही है। 

Read Also: ट्रांसजेंडर्स को धारा-377 से राहत नहीं देना चाहती सरकार!

उन्होंने कहा कि लोगों को अनुशासन और डिग्निटी के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए। प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए नायडू ने बताया कि लोगों से सीधे रूप से फीडबैक लेने और सरकार के मुख्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने 1100 नंबर की हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें